नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल। तल्लीताल निवासी चिह्नित राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट पुनीत टंडन ने डीएम ललित मोहन रयाल को पत्र भेजकर शहर की सड़कों पर वाहनों की अवैध पार्किंग और अनियंत्रित रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि नगर में वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। इतना ही नहीं, सड़कों के किनारे अवैध तौर पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे पैदल चलने वाले लोग लगातार चोटिल हो रहे हैं। कहा कि इस संबंध में पूर्व में उनकी ओर से जारी आदेशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। मांग की है कि दुर्घटनाएं रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.