मेरठ, जून 25 -- सरधना नगर पालिका में अनियमितताओं के आरोपों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पालिका के सभासदों ने वाहनों और मशीनों की सर्विस तथा मरम्मत कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग समेत कई उच्चाधिकारियों से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका के ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन और अन्य वाहनों की सर्विस एवं मरम्मत के लिए निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। टेंडर प्रक्रिया अपनाने के बजाय केवल कोटेशन के आधार पर कार्य आवंटित किए गए। आरोप है कि कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किया गया और कुछ चुनिंदा फर्मों से ही कोटेशन प्राप्त कर उन्हें कायार्देश जारी कर दिए गए। सभासदों का कहना है कि अधिकृत औ...