उन्नाव, फरवरी 1 -- मोहान। हसनगंज थाना क्षेत्र के मेटेरिया गांव के पास शुक्रवार शाम दो लोडर व बस तथा एंबुलेंस टकरा गई थी। हादसे के समय एंबुलेंस से मौजूद मरीज की मौत हो गई और लोडर व एंबुलेंस चालक समेत 4 जख्मी हो गए थे। हादसे के बाद परिजन शव को लेकर चले गए तथा घायलों को सीएचसी डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। राजस्थान जिला चकेरी के माधवपुर गांव के रहने वाले दिलीप कुमार सेवई गांव से शुक्रवार शाम अमरूद लाद कर लखनऊ गल्ला मंडी जा रहा था। शनिवार सुबह हसनगंज थाना क्षेत्र के मेटेरिया गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से अमरूद लदे लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में आगे चल रही लोडर पलट गई। जिससे एक्सप्रेसवे पर अमरूद बिखर गए। हादसे के दौरान टक्कर मारने वाले लोडर चालक राजस्थान जिला सेवई माधवपुर के श्यामपुरा गांव निवासी 32 वर्षीय राजेंद्र मीना प...