नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने एक कंपनी के स्टोर से बैटरी चोरी करने वाले शातिर को गिरफ्तार करके चोरी की गई 10 बैटरी बरामद की हैं। मामले में कंपनी के आपरेटर की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। शहादरा के रहने वाले अक्षय कुमार इंडोफास्ट स्वैप एनर्जी कंपनी में बतौर ऑपरेटर कार्य करते हैं। कंपनी का एक स्टोर वसुंधरा सेक्टर 16 में है। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी बनाती है। अक्षय कुमार के अनुसार 11 अक्तूबर की रात में स्टोर का शटर तोड़कर 11 बैटरी चोरी कर ली गई थीं। मामले में जांच के दौरान पुलिस ने अब्दुल रज्जाक निवासी बुलंदशहर को चेकिंग के दौरान वसुंधरा सेक्टर 14 के पास से चोरी की गई 10 बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है। सभी बैटरी एक कार में रखी हुई थीं। अब्दुल चोरी की बैटरी बेचने का प्रयास कर रहा था। पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.