नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ऑटोमोबाइल बाजार के लिहाज से अप्रैल महीना खासा उत्साहजनक रहा है। बीते महीने वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 12.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि कुल बिक्री में मार्च के मुकाबले थोड़ी गिरावट देखी गई है लेकिन बिक्री की आंकड़ों को ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लोग बेहतर मानते हैं। मंगलवार को ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (फाडा) की तरफ से खुदरा बिक्री के आंकड़े जारी किए गए। बीते महीने देश भर में 26,11,317 वाहनों की बिक्री हुई है। जबकि बीते वर्ष की समान अवधि (अप्रैल 2025) में 23,12,221 वाहनों की बिक्री हुई है। बीते महीने (मार्च 2026) की बात करें तो कुल 26,92,449 वाहनों की बिक्री हुई थी। छह में से पांच श्रेणी की वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि ...