नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले के निजी स्वचलित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए गाड़ी मालिक ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुक कर सकते हैं। अपनी सुविधा के अनुसार एटीएस का चयन करके टाइम स्लॉट को बुक किया जा सकता है। परिवहन विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार www.parivahan.gov.in पर ऑनलाइन सेवाओं पर क्लिक करके वाहन फिटनेस टेस्टिंग को चुनना है। इसके बाद प्रदेश और शहर का चयन करके वाहन के प्रकार को चयनित करते उपलब्ध टाइम स्लॉट बुक कर सकते हैं। कितने टाइम स्लॉट बुक हैं और कितने उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी भी पोर्टल पर बुकिंग के दौरान मिल जाएगी। यह भी पढ़ें- नंबरों की नीलामी के नतीजे कल जारी होंगे एटीएस के संपर्क नंबर भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ऐसे में वाहन की फिटनेस से जुड़ी किसी तरह की जानकारी व्यक्ति प्राप्त कर सकता...