अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़। मॉडिफाइड सायलेंसर लगे वाहनों के साथ-साथ अनधिकृत स्कूली वाहनों पर भी आरटीओ प्रवर्तन स्टाफ द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आरटीओ टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों और स्कूलों के आसपास वाले इलाकों में नाकेबंदी लगाकर दोपहिया, चारपहिया व स्कूली वाहनों की गहन जांच की। एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि इस दौरान छह स्कूली वाहन ऐसे मिले जो नियमों के विपरीत चल रहे थे। उन्हें ऑन बोर्ड भी नहीं कराया गया था। परमिट और फिटनेस भी नहीं थी। कार्रवाई करते हुए तुरंत वाहनों को सीज किया गया। साथ ही इस दौरान कई वाहनों में अवैध रूप से फिट किए गए हाई-डेसिबल मॉडिफाइड सायलेंसर पाए गए, जिन्हें तुरंत हटवाया गया। ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ चालान जारी किए गए। आरटीओ प्रवर्तन स्टाफ ने बताया कि बढ़ते शोर प्रदूषण को नियंत्रित करने, ब...