गंगापार, मार्च 26 -- इलाके के पेट्रोल पंपों पर गुरुवार की सुबह से ही ईंधन लेने वाले बाइक सवार और कार की लंबी कतार लगी रही।  इस बीच कई पेट्रोल पंप वाले तो बाइक को सौ रुपए तो कार वालो को मात्र पांच सौ रुपए का तेल देते नजर आए तो कुछ ने पहले से ही पेट्रोल डीजल नहीं है कह कर लोगों को लौटा दिया। घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा कलबना, गौहनिया, इरादतगंज, दादूपुर, कांटी आदि कई पेट्रोल पंपों पर गुरुवार की सुबह से ही पेट्रोल डीजल लेने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की कतार देख पंप संचालकों ने बाइक वालों को सौ रुपये का तो कार और अन्य डीजल वाहनों को मात्र पांच सौ रुपये का ईंधन देने का नियम बनाकर तेल देना शुरू किया। इस बीच कहीं कहीं ग्राहकों और पंप कर्मियों के बीच ज्यादा तेल लेने की मांग को लेकर नोक झोंक भी होती देखी गई। उधर जिला प्रशासन की ओर से ...