बगहा, फरवरी 16 -- बेतिया। जिला प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पूर्व से ही शहर के कई रूट पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। रुद्राभिषेक के लिए लाइन में खड़े महिला और पुरुष भक्तों की सुविधा के लिए जिला पुलिस के कांस्टेबल सक्रिय दिखे। रुद्राभिषेक के लिए कतार में खड़े भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं शिव बारात में शामिल होने के लिए बेतिया के एमजेके कॉलेज परिसर में हाथी घोड़े को रखा गया था। शिव बारात में 120 से अधिक रॉक बैंड शामिल किया गया। इनमें तरह-तरह की झांकी प्रस्तुत की गई। शिव बारात में शामिल होने के लिए कोलकाता से कलाकार बुलाए गए थे जिन्होंने तरह-तरह की भाव भंगिमा से बारात की शोभा बढ़ा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...