हापुड़, मार्च 8 -- शहर में वाहनों का बढ़ता दबाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। वीकेंड के दिन (रविवार) भी शहर की गढ़ दिल्ली रोड पर लंबा जाम देखने को मिला। सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रविवार को तहसील चौपला पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। इसके साथ ही सड़कों पर फैले अतिक्रमण ने स्थिति को ओर भी खराब कर दिया। जिसके चलते शहर के प्रमुख चौपला पर जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों का गर्मी के कारण बुरा हाल हो गया। दोपहिया और चारपहिया वाहल चालकों को करीब 20 मिनट तक धूप में खड़ा रहना पड़ा। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके, जिससे उनमें नाराजगी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ...