गढ़वा, मई 21 -- मेराल, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित एसडी मेमोरियल एकेडमी में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर थाना के एएसआई रबूल अंसारी में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय सुरक्षा मानकों का अनुपालन करना अनिवार्य है, ताकि अपना और अन्य लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके। एएसआई ने विद्यार्थियों को बताया कि जब तक 18 वर्ष उम्र पूरा नहीं हो तब तक गाड़ी चलाना अपराध है। कम उम्र के बच्चे अगर गाड़ी चलाते पकड़े जाते हैं तो उनके अभिभावक को भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। साथ ही कहा कि सड़क पर फोर व्हीलर या अन्य बड़ी गाड़ी चलाते समय भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र, प्राचार्य अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्र, मृत्युंज...