मुरादाबाद, फरवरी 9 -- राजस्व वसूली में वाहनकर और बिक्री कर में जिला पीछे है। एडीएम फाइनेंस ममता मालवीय ने राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने पर जोर दिया है। दिसंबर माह के अंत तक बिक्राकर व्यापार कर की 50 फीसदी से भी कम वसूली हुई है। इसी तरह वाहनकर, यात्रीकर, मालकर में 56.80 फीसदी वसूली हुई है। बिक्रीकर व्यापार कर में 158737 लाख के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष्य 72682 लाख की वसूली हुई है। वहीं वाहनकर, यात्रीकर में 27476 लाख के सापेक्ष 15607 लाख रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है। एडीएम ने हाल में ही सभी विभागों की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा कि राजस्व प्राप्ति को बढ़ाया जाए। स्टांप निबंधन का 66 फीसदी और राज्य उत्पाद शुल्क की 63 फीसदी वसूली है। शासन का जोर राजस्व प्राप्ति और बकाया वसूली पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...