गया, दिसम्बर 10 -- अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से बुधवार को बड़ी संख्या में बेघर महिलाओं ने वास भूमि की मांग को लेकर शेरघाटी अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रतिरोध प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आई महिलाओं ने कहा कि आज भी अनेक परिवारों को वास भूमि का मूल अधिकार नहीं मिल सका है। महिलाओं का आरोप था कि गरीबों को वास भूमि के रूप में पांच-पांच डिस्मिल जमीन देने का सरकारी वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। उल्टे सरकारी जमीन पर झोपड़ियों में रह रहे गरीबों को उजाड़ने के लिए नोटिसें दी जा रही हैं, जो अन्यायपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वैकल्पिक व्यवस्था के बिना बेघर परिवारों को हटाना उचित नहीं है। प्रदर्शन में कुंती देवी, प्यारी देवी, फुलवा देवी, रामबृक्ष प्रसाद, शमीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.