नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Fridge Vastu Niyam: वास्तु शास्त्र का रोल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत मायने रखता है। इस शास्त्र में हर चीज से जुड़ा कोई ना कोई उपाय जरूर होता है। खासकर किचन वाला एरिया वास्तु की दुनिया में काफी खास माना जाता है। किचन में कौन सी चीज कहां रखी है और किन गलतियों के चलते वास्तु दोष लग सकता है, इसका जिक्र वास्तु में खूब होता है। बात करें फ्रिज की तो इसकी दशा और दिशा काफी मायने रखती है। अगर फ्रिज से जुड़ी वास्तु की कुछ गलतियां की जाए तो घर में वास्तु दोष भी लग सकता है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर फ्रिज से जुड़े वास्ते के कौन-कौन से नियम हैं?फ्रिज के ऊपर ना रखें ये 3 चीजेंफ्रिज पर ना रखें दवाइयां कई बार लोग अपनी सहूलियत के लिए फ्रिज पर कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जिसकी जरूरत अक्सर होती है। आम तौर पर कई घरों ...