नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर का हर एक कोना महत्वपूर्ण बताया जाता है। वहीं किचन को सबसे अहम और खास हिस्सा माना गया है। यही वो जगह है जहां पर पूरे परिवार का खाना बनता है। मान्यता है कि इस जगह को सही तरीके से रखना जरूरी है। वहीं यहां की साफ-सफाई भी समय-समय पर होते रहनी चाहिए। ऐसा करने से घर का माहौल अच्छा बना रहता है। आम तौर पर ऐसा होता है कि थकान के बाद कई लोग किचन को जैसे का तैसा छोड़कर ही सो जाते हैं। हालांकि वास्तु के अनुसार ऐसा करना ठीक नहीं है। सोने से पहले अगर आप कुछ छोटे-छोटे काम कर लेंगे तो इससे घर का वास्तु भी सही होगा और आपके आसपास का माहौल भी पॉजिटिव होगा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किचन की किचन चीजों को सोने से पहले ध्यान से ठीक से कर लेना चाहिए?सोने से पहले ध्यान में रखें किचन से जुड़ी ये 3 बा...