नई दिल्ली, मार्च 10 -- गृह प्रवेश नए घर में प्रवेश करने का एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण संस्कार है। वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म में इसे नई शुरुआत और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। नए घर में प्रवेश करते समय कुछ विशेष कार्य करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, वास्तु दोष दूर होते हैं और परिवार में शांति, समृद्धि एवं सौभाग्य स्थापित होता है। आइए जानते हैं गृह प्रवेश के दौरान जरूर करने वाले 5 महत्वपूर्ण काम, जो आपके घर को सुख-शांति और धन-धान्य का केंद्र बनाते हैं।लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति स्थापित करें गृह प्रवेश के समय यथाशक्ति चांदी की छोटी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर के मुख्य पूजा स्थल या मुख्य द्वार के पास स्थापित करें। चांदी शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक है। लक्ष्मी जी धन और वैभव की देवी हैं, जबकि गणेश जी विघ्नहर्त...