नई दिल्ली, जनवरी 23 -- वास्तु शास्त्र के नियम सिर्फ आपके घर तक ही सीमित नहीं है। इसका संबंध हमारी हर एक चीज से जुड़ा हुआ है। घर के कमरों या फिर ऑफिस में आपकी सीट या जगह से जुड़े कई तरह के वास्तु टिप्स आपने देखें होंगे। बहुत कम लोगों को पता है कि कार को लेकर भी इस शास्त्र में कई नियम हैं। आजकल आपने देखा होगा कि कार में लोग एसेंशियल ऑयल की शीशी रखते हैं या फिर उसे रियर-व्यू मिरर वाले प्लेस में बांधते हैं। ये एक आम ट्रेंड भी बन चुका है। लोग अच्छी खुशूब के लिए इसे कार में लगा लेते हैं लेकिन क्या वास्तु के हिसाब से इसे लगाना सही है? क्या इससे कोई नकारात्मक असर भी पड़ता है? नीचे विस्तार से जानिए इससे जुड़े टिप्स..एसेंशियल ऑयल रखना कितना सही? शास्त्र के अनुसार किसी भी गाड़ी में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बहुत जरूरी है। अगर गाड़ी में ऐसी एनर्जी रहत...