नई दिल्ली, जनवरी 29 -- वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जोकि हमें बताता है कि घर या फिर ऑफिस में चीजों को किस दिशा में रखें कि जिंदगी में सुख-शांति और तरक्की मिले। शास्त्र के अनुसार ऑफिस में रखी हुई एक छोटी-बड़ी चीज हमारे विचार, काम और ग्रोथ पर गहरा असर डालती है। आपको जानकर हैरानी होगी की पानी की बोतल से लेकर चाय के कप को भी गलत दिशा में रखने से मानसिक तनाव होता है और काम में रुकावट जैसी स्थिति बनती है। इसी तरह लैपटॉप को लेकर भी कुछ नियम हैं। इन चीजों को अगर आप ऑफिस डेस्क पर सही दिशा में रखेंगे तो काम के प्रति आपका फोकस बढ़ता जाएगा। साथ ही करियर से जुड़ी हर एक चीज में आपको सफलता मिलेगी। नीचे विस्तार से जानें कि वास्तुशास्त्र में ऑफिस से जुड़े क्या-क्या नियम हैं?ऑफिस में रखें इन चीजों का ध्यान शास्त्र के हिसाब से पानी की बोतल और चाय के कप ...