नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Vastu tips, Bhumi pujan: नए घर की नींव खोदने से पहले घर में भूमि पूजन किया जाता है। अगर आप हाल ही में नए घर में जाने की योजना बना रहे हैं और खुद से इसका निर्माण करा रहे हैं तो भूमि पूजन जरूर करा लें। भूमि पूजन कराने से आपके लिए नया घर सुख समृद्धि देने वाला बनेगा और आपको लाभ देगा। वास्तु के अनुसार भूमि पूजन की खास मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि भूमि पूजन करने से आपके लिए नया घर शुभ होगा और आपके लिए कई तरह के अच्छे योग बनेंगे। इसके लिए कुछ विधि है, जिसके अनुसार वास्तु की पूजा की जाती है। यह परंपरा कोई नई नहीं है, सालों से लोग अपने घर को बनवाने से पहले इसका वास्तु पूजन करवाते हैं। वास्तु के अनुसार इसमें कई चीजों की जरूरत होती है।यहां हम आपको बता रहे हैं उन चीजों के बारे में अगर आप नया घर बनवाने जा रहे हैं तो आपको इसकी ख...