नई दिल्ली, जनवरी 27 -- ड्रेसिंग टेबल बेडरूम का एक अहम हिस्सा माना जाता है। इसमें स्त्रियां मेकअप का सामान रखती हैं और साथ ही शृंगार करती है। वास्तु के मुताबिक यदि ड्रेसिंग टेबल सही दिशा में रखी जाती है और स्त्रियां इन दिशाओं में बैठकर शृंगार करती हैं, तब ये उनके सौभाग्य को बनाए रखती है। मान्यता है कि अगर ड्रेसिंग टेबल को गलत दिशा में रखा जाता है, तो इससे दांपत्य जीवन में आने वाली खुशियां हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त हो सकती हैं। ऐसे में आज हम जानना बेहद जरूरी है कि बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल कहां रखना चाहिए।सही दिशा बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल रखते हैं तब आपको ध्यान देना चाहिए कि यह घर के पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में ही रखी हो। इसके अलावा आप ड्रेसिंग टेबल को पूर्वोत्तर या पश्चिमोत्तर दिशाओं में भी रख सकते हैं। मान्यता है कि इन दिशाओं में ड्रेस...