सहारनपुर, अप्रैल 25 -- देवबंद, संवाददाता। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक कारी इस्हाक गोरा ने एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उससे जुड़े हुए लोगों की सरकार गंभीरता से जांच कराएं। कारी इस्हाक गोरा ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं माना जाना चाहिए, बल्कि यह एक ऐसे रुझान की ओर संकेत करता है, जिसे गंभीरता से समझने और परखने की जरूरत है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज के दौर में कुछ लोग अपनी पहचान बनाने, व्यक्तिगत लाभ हासिल करने या किसी विशेष वर्ग की सराहना पाने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बच्चे की हत्या कर मौलवी बन गया था सलीम वास्तिक, कैसे खुला खूनी इतिहास सवाल उठाया कि जो लोग एक्स मुस्लिम बनकर सार्वजनिक मंचों पर लगातार किसी धर्म के खिलाफ बया...