हापुड़, फरवरी 11 -- हापुड़। आर्य समाज मंदिर हापुड़ में मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रातःकालीन सत्र में यज्ञ ब्रह्मा धर्माचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक अग्निहोत्र एवं ब्रह्म यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ में आर्य समाज हापुड़ के प्रधान सुरेश सिंघल, यज्ञमान के रूप में मदनलाल, विकास सैनी समेम अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यज्ञोपरांत हिसार से पधारी कल्याणी आर्या ने अपने सुमधुर भजनों एवं विचारों से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने कहा कि भौतिक सुखों का संबंध शरीर से होता है। जबकि वास्तविक शांति का संबंध मन से है। बहन कल्याणी आर्या के पश्चात धर्माचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में वैदिक जीवन मूल्यों, आत्मसंयम एवं सत्कर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश...