वास्तविक मतदाताओं के नाम कटने का खतरा : कांग्रेस
रांची, जून 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को एक मांग पत्र सौंपा है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सूर्यकांत शुक्ला और प्रदेश महासचिव सह मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से चुनाव आयोग से मांग की गई है। लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची की औसत मैपिंग भले ही 79 प्रतिशत से अधिक दिख रही हो, लेकिन इसमें कई तार्किक विसंगतियां हैं। इससे वास्तविक मतदाताओं के नाम कटने का खतरा है। इसलिए इन कमियों को सुधारने के लिए एक स्पेशल विंडो दिया जाए। कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत शुक्ला ने कहा कि राज्य के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मैपिंग का स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.