मैनपुरी, जून 14 -- मैनपुरी। तहसील किशनी के ग्राम ढकराई निवासी रमेश पुत्र जसवंत सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह संक्रमणीय भूमि पर काश्तकार काबिज व दाखिल है। उसका गाटा संख्या 542 पर सड़क किनारे काफी समय से कब्जा है। ग्राम ऊसराहार निवासी विपक्षीगण उसके कब्जे में व्यवधान डाल रहा है। प्रार्थी ने न्यायालय सिविल जज प्रवर वर्ग में भूमि पर कब्जा रोकने का वाद दायर किया है। स्टे के बाद भी विपक्षीगण ने भूमि पर दीवार बनाकर अवैध रूप से बैनामा करा लिया है। जिसके निरस्तीकरण का मुकदमा सिविल न्यायालय में लंबित है। विपक्षियों ने वास्तविक तथ्य छुपाकर भूमि पर स्टे के बाद भी कब्जा का आदेश करा लिया है। यह भी पढ़ें- युवक पर फावड़े से किया हमला, हालत नाजुक जो न्यायालय की अवहेलना है। प्रार्थी ने डीएम से अवैध हस्तक्षेप रोकने की मांग की। कार व बाइक की...