सहारनपुर, सितम्बर 14 -- देवबंद। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा तहसील देवबंद के 'घर-घर यज्ञ, हर घर यज्ञ' अभियान के तहत रविवार को वास्तम-सुल्तानपुर गांव में यज्ञ यात्रा निकाली गई। अमरीश आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया। यात्रा दोनों गांवों के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान महिला-पुरुषों ने श्रद्धापूर्वक यज्ञ में आहुतियां दीं। समापन पर यज्ञ प्रार्थना और शांति पाठ कराया गया। तहसील मंत्री डॉ. सुरेंद्र आर्य ने बताया कि यज्ञ में विभिन्न जड़ी-बूटियों की आहुति देने से वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। अभियान का उद्देश्य वैदिक संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। ईश्वर चंद त्यागी, बृज भूषण त्यागी, विकास आर्य, डॉ. मुनेश शर्मा, डॉ. अमित चौधरी और कुलदीप त्यागी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...