वास्को द गामा एक्सप्रेस से बाल तस्कर गिरफ्तार, गया जेल
धनबाद, अगस्त 19 -- धनबाद। जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस से किशोर को मजदूरी के लिए हैदराबाद ले जा रहे एक बाल तस्कर को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार बांका जयपुर थाना क्षेत्र के असनाहा निवासी अब्दुला को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी की रिपोर्ट अब्दुला के खिलाफ रेल थाना के एएसआई मिलन कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने शिकायत में बताया कि 17 अगस्त को वह अपने साथी एएसआई नंदलाल राम और हवलदार लखन प्रसाद और जवान कुंदन कुमार राम के साथ रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात थे। उन्हें सूचना मिली कि जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस से कुछ बच्चों को मजदूरी कराने के लिए राज्य से बाहर हैदराबाद ले जाया जा रहा है।
गौरतलब है शाम करीब 4.25 बजे जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर छह पर आई तो उन्होंने टीम के साथ बोगी में चेकिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.