अमरोहा, जून 19 -- अमरोहा, संवाददाता। आखिल भारतीय कायस्थ महासभा अमरोहा के चित्रांश एंव उनके परिजनों के सहयोग से वासुदेव तीर्थ स्थल पर कायस्थ समाज के गुरू भगवान समस्त लोकों के प्राणियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी का भव्य मंदिर बनाने के लिए वासुदेव तीर्थ के पुरोहित के सान्निध्य में विधि विधान के साथ मंदिर निर्माण हेतु शिलापूजन कर नीव रखी। उपस्थित समाज के लोगों ने प्रण किया कि शीघ्र अपने आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी का भव्य मंदिर बनेगा।अध्यक्ष सौरभ किशोर सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में वासुदेव कमेटी का पूर्ण सहयोग मिला है जो मंदिर निर्माण के लिए विशेष उपलब्धि है। इस दौरान अध्यक्ष सौरभ किशोर सक्सेना,अतुल किशोर सक्सेना,शैली सक्सेना, शशी आर्य सक्सेना, प्रदीप भटनागर, दीपक ...