जहानाबाद, अप्रैल 26 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के वासिलपुर में अरवल टायर दुकान के मालिक के घर में शनिवार की रात में घर में पीछे से घुसकर चोरों ने घर में रखे 6 लाख के जेवरात एवं 70000 रुपए नगद चोरी कर ली है। रविवार सुबह जब घर के लोग जगे तो देखे कि रूम में ड्रेसिंग टेबल एवं बक्सा बिखरा हुआ है। उसके बाद अगल-बगल देखे तो ड्रेसिंग टेबल में रखे सोने के जेवरात एवं दूसरे जगह रखे नगद 70000 चोरी की गई है। इसके बाद इस बात की सूचना घर के मालिक मंजय कुमार के द्वारा सदर थाना को दी गई। सूचना के बाद सदर थाने की पुलिस टीम एवं एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मंजय कुमार के घर से जेवरात एवं नगद पैसा की चोरी हुई है। शीघ्र ही इस चोरी में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.