बिहारशरीफ, मार्च 25 -- वासंती नवरात्र : खुले पट, दिखे मां जगतजननी के कई रूप जय माता दी के जयघोष से गूंज उठे शहर और गांव माता रानी के दरबार में उमड़ने लगी भक्तों की भीड़ फोटो पूजा02 - थरथरी बाजार में स्थापित मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा। पूजा03 - इस्लामपुर के पक्की तालाब के पास विराजमान माता दुर्गा। पूजा04 - बेन के बड़ी आंट में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। पूजा05 - बिहारशरीफ के पुलपर में विराजमान मां शेरावाली। बिहारशरीफ , हिन्दुस्तान टीम। वासंती नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां दुर्गे के सप्तम रूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गयी। इसके बाद शहर और ग्रामीण इलाके में सार्वजनिक जगहों पर बनाये गये पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गे के पट खोल दिये गये। पट खुलने के साथ ही शेर पर सवार माता महारानी के विभन्नि रूपों के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धाल...