बोकारो, मार्च 13 -- तुपकाडीह में चैती दुर्गा मंदिर में 19 मार्च अमावस्या के दिन से शुरू होने वाले वासंतीय नवरात्र दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर की साफ सफाई व रंग रोगन के साथ साथ प्रतिमा बनाने का काम हो रहा है। पूजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल दिगार ने बताया समय कम है इसलिए ग्रुप बनाकर काम किया जा रहा है। अनुदान राशि मांगने के लिए सदस्य गांव वालों से संपर्क कर रहे हैं। दुर्गा पूजा व सबसे बड़े रामनवमी जुलूस का इंतजार सबको रहता है। तुपकाडीह में चैती दुर्गा पूजा व हनुमान झंडा जुलूस की शुरूआत वर्ष1968 से हुई और तब से धूमधाम से सम्पन्न होता आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...