प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- वसंत पंचमी पर पुण्य की डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुवार शाम से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगी। शुक्रवार भोर से ही श्रद्धालु हर हर गंगे के जयकारे संग गंगा की धारा में पुण्य की डुबकी लगाने लगे। गंगा स्नान दान का क्रम पूरे दिन चलता रहा। वसंत पचमी पर सर्दी कम होने और मौसम साफ होने से श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुवार शाम से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगी। कालाकांकर, मानिकपुर के शाहाबाद, करेटी, हौदेश्वरनाथ, जहानाबाद, नौबस्ता आदि गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। श्रद्धालु भोर से ही हर हर गंगे के जयकारें सग गंगा की धारा में पुण्य की डुबकी लगाने लगे। गंगा मइया का पूजन अर्चन कर ब्राह्मणों को दान दक्षिणा दिया। गरीबों असहायों को अन्नदान, वस्त्रदान, द्रब्यदान देकर पुण्य अर्जित करने का प्रयास किया। श्रद्धालुओं की भीड़...