बोकारो, मार्च 21 -- बेरमो/चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। वासंतिक नवरात्र-चैती दुर्गा पूजा का नौ दिवसीय अनुष्ठान बेरमो, गोमिया, नावाडीह, चंद्रपुरा व पेटरवार अंचल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आयोजित हो रहा है। देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही अनेक श्रद्धालुओं के घरों में भी सुबह-शाम माता की पूजा व दुर्गा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। देवी मंदिरों में पूजा और आरती से वातावरण भक्तिमय हो चला है। जहां श्रद्धालु आरती में शामिल हो रहे हैं। इधर, चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत खलचो गांव में मारुति नंदन यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को हुई। तरंगा स्थित जोरिया से जल उठाकर मंदिर प्रांगण में लाकर रखा गया। गाजे...