चंदौली, मार्च 19 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर घर से लेकर मंदिरों तक साफ सफाई के साथ तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को बाजारों में भी पूजन सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ रही। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि शुरू होने से माता पालकी पर आएंगी और प्रस्थान हाथी पर करेंगी। इसी के साथ हिंदू नववर्ष का शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार यह विशेष संयोग गुरुवार को पड़ रहा है। जिससे धार्मिक आस्था और उत्साह और भी बढ़ गया है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इस शुभ अवसर को लेकर जिले के प्रमुख मंदिरों में व्यापक तैयारियां की गई हैं। पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित मां काली मंदिर, रविनगर में मां काली मंदिर, कंदवा क्ष...