नवादा, मार्च 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के पूजन के क्रम में मंगलवार को माता के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना हुई। विधिपूर्वक पूजन में सभी श्रद्धालु जुटे हैं। सभी भक्तजन माता से मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धा निवेदित कर रहे हैं। इस बीच, बुधवार को माता का पट खुलने को लेकर विभिन्न मंदिरों तथा पूजा समितियों का प्रबंधन सक्रियता से जुटा है। शहर के मालगोदाम छाय रोड में माता का पट खुलने पर विशेष दर्शन की तैयार संयोजकों द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही, नवादा सदर प्रखंड के सादीपुर, सोहजाना, अकबरपुर के तेयार और फतेहपुर आदि में भी माता का पट खुलने को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच, माता की पूजा को विशिष्ट बनाने की तैयारी में जिले भर के पूजा समिति के कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हैं। चैत्र नवरात्र की षष्ठी...