नवादा, मार्च 28 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वासंतिक नवरात्रि के अंतिम दिन शुक्रवार को महानवमी पर श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति के नौंवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की। घरों और विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालीसा का पाठ किया। इसके बाद व्रतधारियों ने हवन-पूजन का विधान पूरा किया। जबकि इस विधान के बाद कन्या भोज कराया। कन्याओं को भोज के बाद दक्षिणा देकर ससम्मान विदा किया गया। इधर, शहर के मालगोदाम छाय रोड स्थित पूजा पंडाल समेत प्रसाद बिगहा दुर्गा मंडप, स्टेशन रोड स्थित देवी मंदिर, मालगोदाम छाय रोड स्थित देवी मंदिर, मालगोदाम रेलवे सुरक्षा बल कैम्पस स्थित देवी मंदिर, मिर्जापुर देवी मंदिर, शोभपर स्थित दुर्गा मंदिर आदि देवी मंदिरों में भी भक्तों ने पूजन कर मन्नतें मांगी। नवमी पर किया कन्या पूज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.