अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शहर कोतवाली के मकदूम नगर में वाशिंग मशीन में करंट आने से महिला की मौत हो गई। वह मशीन का बिजली बोर्ड में प्लग लगा रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मकदूम नगर निवासी शिफा (22) पत्नी आमिर बुधवार की सुबह वाशिंग मशीन में कपड़े धुल रही थी। पास में ही देवरानी खड़ी थी। जैसे ही शिफा ने मशीन के प्लग को बिजली बोर्ड में लगाया। तभी अचानक मशीन में करंट आ गया। शिफा करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने शिफा को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत थाना प्रभारी ने बताया कि करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...