मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन के वॉशिंग पिट के पास रखे कचरा में रविवार रात आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में आरपीएफ की टीम पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। कचरा में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि किसी जलती सिगरेट वहां फेंक दी थी, जिससे आग लगी होगी। हालांकि, रेलवे को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। न ही रेल परिचालन प्रभावित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...