हमीरपुर, फरवरी 23 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा निवासी पेंटर ने ग्राम पंचायत जमरेही ऊपर में आरआरसी सेंटर में किए वाल पेंटिंग की मजदूरी का भुगतान कराए जाने की डीएम से फरियाद की है। पीड़ित का कहना है कि सचिव बदल जाने पर उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। कस्बा कुरारा निवासी पेंटर धर्मेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नसीम अहमद के मौखिक आदेश पर आरआरसी सेंटर जमरेही ऊपर ग्राम पंचायत में वाल पेंटिंग का कार्य किया था। जिसका भुगतान 34650 रुपये बना था। जिसमें पंद्रह हजार रुपये भुगतान भी किया गया था। शेष भुगतान का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद सचिव का स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद इस ग्राम पंचायत का चार्ज मधु गुप्ता को मिला है। उनसे संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल का काम ...