भागलपुर, अप्रैल 4 -- सुल्तानगंज। नगर परिषद , सुल्तानगंज में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत वाल पेंटिंग कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत ने बताया कि श्रावणी मेला 2026 और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को सम्मिलित करते हुए स्वच्छता हेतु जागरूक किया जा रहा है। जगह जगह वाल पेंटिंग किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...