काशीपुर, अप्रैल 13 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला का वाल्मीकि समाज के लोगों ने स्वागत कर अपनी समस्याएं रखीं। रविवार शाम वाल्मीकि बस्ती में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे विनय रुहेला को महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने वाल्मीकि धर्मशाला निर्माण, वाल्मीकि स्मृति द्वार बनाने तथा वाल्मीकि पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। रुहेला ने इन मांगों को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर चौधरी ब्रजकिशोर, महेंद्र राही, कुलदीप बंसल, सुरेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, रामकिशोर, राकेश पंवार, रवि केस, बिल्लू, श्रीकृष्ण, अनिल कुमार, छोटेलाल, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, शेखर आदि रहे। यह भी पढ़ें- जलापूर्ति प्रणाली में सुधार को सांसद को सौंपा पत्र
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.