नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- जयपुर में एक बार फिर सीवरेज सफाई के दौरान दर्दनाक हादसे ने इंसानियत और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी में सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान वाल्मीकि समाज के दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना ने न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है, बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। मामले को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार के खिलाफ तीखा रुख अपनाया है।बचाने गया, खुद भी नहीं बच सका प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सफाई कर्मियों को बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के सीवरेज के गहरे चैम्बर में उतारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, सबसे पहले एक सफाई कर्मचारी नीचे उतरा, लेकिन जहरीली गैस और अंदर जमा मलबे के कारण वह बाहर नहीं आ सका। ...