देहरादून, जुलाई 12 -- देहरादून। अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद की ओर से रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने समाज के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन में संगठन के विस्तार, युवा भागीदारी बढ़ाने, समाज के अधिकारों की रक्षा व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने समाजहित के मुद्दों पर सरकार से प्रभावी पहल की मांग भी उठाई। कार्यक्रम में प्रदेश व जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...