नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल, संवाददाता। वाल्मीकि सभा नैनीताल का चुनाव पांच अप्रैल को होगा। इसके लिए शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। निर्वाचन अधिकारी महेश कुमार ने बताया, कि वाल्मीकि सभा के चार पदों पर चुनाव होना है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। अध्यक्ष पद के लिए रोहित भाटिया, मनोज पवार और गिरीश भैया, उपाध्यक्ष पद के लिए अजय जौहरी, अमित सहदेव, संजय सौदा, राजा राजेश व सचिव पद के लिए दिनेश कटियार, राहुल कुमार पुजारी, सोनू सहदेव ने पर्चा खरीदा। वहीं, उपसचिव पद के लिए अभिषेक भुल्तानिया और रवि कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा। आज शनिवार दोपहर एक बजे तक प्रत्याशियों को नाम वापसी का समय दिया गया है। जिसके बाद दोपहर दो बजे से चुनाव चिह्न आवंट...