अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- अलीगढ़। भगवान महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा कमेटी की विचार गोष्ठी बुधवार को वाल्मीकि नगला आसिफ अली में वाल्मीकि आश्रम पर हुई। गोष्ठी में शोभायात्रा की झांकी और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। गोष्ठी अशोक वाल्मीकि की अध्यक्षता में हुई। संचालन मुख्य संरक्षक अनिल वाल्मीकि ने किया। मुख्य अतिथि कमेटी के संस्थापक श्योराज जीवन, मुख्य सलाहकार राजीव भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत लेखराज सिंह, भूदेव सिंह, गौरव वाल्मीकि, काली चरण वाल्मीकि ने किया। महर्षि वाल्मीकि मंदिर में श्योराज जीवन, राजीव भारती, मेलाध्यक्ष चमन पहलवान, कार्यवाहक अध्यक्ष सोनू खरे, गौरव नार्वे ने पुष्प अर्पित किए। संस्थापक ने कहा कि 22 बैंड बाजे और 35 भव्य झांकियां हो गई है, अभी शोभा यात्रा निकलने में एक सप्ताह है। 31 बैंड और 51 भव्य ...