लखीमपुरखीरी, जून 14 -- वाल्मीकि युवा सम्मेलन का आयोजन रविवार को शाम चार बजे से मोहम्मदी के आशीर्वाद गेस्ट हाउस में होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह रहेंगे। वहीं मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री शरद मिश्र रहेंगे। इसके अलावा श्याम किशोर बेचेन कवि, बाबा राम भरोसे लाल वाल्मीकि रहेंगे। आयोजक चंदन लाल वाल्मीकि ने बताया कि वाल्मीकि समाज के युवाओं में शिक्षा, व्यक्तिव विकास और सरकार की योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...