लखनऊ, मई 9 -- न्यू हैदराबाद, फूलवाली पार्क स्थित वाचनालय व पुस्तकालय में शनिवार को आयोजित बैठक में वाल्मीकि व वंचित समाज की कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में समाज के चिंतकों ने अपने जीवन के कटु अनुभव साझा किए और राजनीतिक विचारधारा को त्याग कर समाजहित में एक होकर संघर्ष की अपील की। संतोष वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की वाल्मीकि व वंचित समाज बाहुल्य बस्तियों में सम्पर्क कर सामाजिक कठिनाइयों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश स्तर पर विचार गोष्ठी होगी और जो समस्याएं प्रकाश में आएंगी उनके निराकरण के लिए राज्य व केंद्र की सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। एक संघर्ष महासमिति का गठन भी किया जाएगा। बैठक में राजेश पुजारी, राजेंद्र वाल्मीकि, जगदीश अटल, दिलीप कुमार पुष्कर, चौधरी ज्योति लाल, चौधरी दिनेश ...