वाल्मीकि नगर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
बगहा, अगस्त 29 -- बगहा। बगहा नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर बगहा-वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के बीच विमल कांत मैदान के समीप शनिवार सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसकी उम्र लगभग 34 साल के आसपास है। मृतक की पहचान पटखौली थाना क्षेत्र के वार्ड-5, जेल गेट निवासी जयप्रकाश श्रीवास्तव के पुत्र तरुण प्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और पटखौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचा। परिजनों के अनुसार तरुण शुक्रवार शाम बाइक से घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.