नगर प्रतिनिधि, जनवरी 27 -- बाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के लिए 12 एकड़ जमीन अधिग्रहित होगी। इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। अंचल बगहा दो के सीओ मोहम्मद वसीम अकरम ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से भूमि का प्रस्ताव मांगा गया था। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के आधार पर 12 एकड़ जमीन चिन्हित कर एयरपोर्ट अथॉरिटी को दिया जाएगा। इसको लेकर अंचल प्रशासन की ओर से सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है। इधर एयरपोर्ट अथॉरिटी के आर.के. पाराशर ने मंगलवार को अधिग्रहित भूमिका निरीक्षण किया। सीओ ने बताया की अधिग्रहीत भूमि जिला पदाधिकारी के द्वारा अथॉरिटी को स्थानांतरित की जाएगी। वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से मिट्टी जांच के लिए प्रक्रिया की जा रही है। सीओ ने बताया कि मिट्टी ...