वाल्मीकि धर्म समाज की प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना वाल्मीकि
शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- शाहजहांपुर। रामनगर के सीतामढ़ी स्थित भगवान वाल्मीकि धर्मराज तीर्थ स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि को ब्रज प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम अनार्य ने सौंपा। इस अवसर पर मुख्य संचालक वीरेश भीम अनार्य ने आशा जताई कि वे समाज के वंचित वर्गों के हित में कार्य करेंगी। अर्चना वाल्मीकि ने संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने भी अर्चना वाल्मीकि को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि वह समाज के हक की आवाज बुलंद करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.