हरिद्वार, मार्च 14 -- शहर के व्यस्त क्षेत्रों में एक शिवमूर्ति से वाल्मीकि चौक जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। आरती होटल से वाल्मीकि चौक तक वाहनों की कतार लग गई। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को वाल्मीकि चौक से ब्रह्मपुरी की ओर जाने वाली सड़क पर भी जाम की स्थिति नजर आई। चंडीघाट चौक से वाल्मीकि चौक के बीच यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते दिखाई दिए। वाल्मीकि चौक पर यातायातकर्मी नजर नहीं आया तो कुछ लोगों ने खुद मोर्चा संभाला। वे काफी देर तक वाहनों को सही दिशा में निकालते और जाम खुलवाने की कोशिश करते दिखाई दिए। वाल्मीकि चौक पर जाम का असर आपातकालीन सेवा पर भी पड़ा। चंडीघाट चौक की ओर से आ रही 108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई और काफी देर तक आगे नहीं बढ़ सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.